Giridih News :संगठित संघर्ष ही मजदूरों के अधिकारों की रक्षा होगी

Giridih News :भाकपा माले की इकाई खेतिहार मजदूर संगठन की झारखंड प्रदेश स्तरीय बैठक शनिवार को सरिया स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. इसमें राज्यभर से संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए.
मुख्य रूप से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवकी नंदन बेदिया, केंद्रीय महासचिव धीरेंद्र झा, प्रदेश महासचिव सीताराम सिंह, भाकपा माले के राज्य सचिव सह संगठन के प्रभारी मनोज भक्त उपस्थित रहे. बैठक की अध्यक्षता उस्मान अंसारी व मोहन दत्ता ने तथा संचालन रवींद्र भुइयां व सीताराम सिंह ने किया. बैठक के दौरान राज्य में खेतिहर मजदूरों की बदहाल स्थिति, मजदूरी दर, मनरेगा को समाप्त करने, भूमि अधिकार, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मजदूरों तक पहुंचाने तथा संगठन को प्रखंड व पंचायत स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा हुआ. वक्ताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों का सीधा असर खेतिहर मजदूरों पर पड़ रहा है. ऐसे में संगठित संघर्ष ही मजदूरों के अधिकारों की रक्षा कर सकता है.
मनरेगा में बदलाव के खिलाफ 12 फरवरी को भारत बंद सफल बनाने की अपील
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मनरेगा कानून को समाप्त कर उसके जगह पर जो जी राम जी कानून लायी है, जो मजदूरों के हितों से सीधा खिलवाड़ है. इसका असर देश के 12 करोड़ मजदूरों पर पड़ेगा. इसके खिलाफ आगामी 12 फरवरी को देशव्यापी बंद का आह्वान किया गया है, जिसमें देश भर के किसान मजदूर सड़कों पर उतरकर अपने अधिकार और मनरेगा कानून को पूर्व रूप में पुनः बहाल करने की मांग करेंगे. साथ ही आने वाले दिनों में राज्यव्यापी आंदोलन, जनसंपर्क अभियान और सदस्यता विस्तार कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया. मजदूरों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर जिला व प्रखंड स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने की रणनीति बनायी गयी. इसके अलावा संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आगामी अक्तूबर-नवंबर में गिरिडीह में होना तय किया गया. बैठक के अंत में मजदूर एकता को मजबूत करने और संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया गया. मौके पर भोला मंडल, पवन महतो, सुरेश तुरी, मीना दास, खुशबू देवी, पूनम महतो, घनश्याम पाठक, सोहराय किस्कू, नागेश्वर मुंडा, नरेश बड़ाईक, सोहन बेदिया, सुषमा देवी, रोपना पाहन, मो इब्राहिम, रामराज्य पासवान, केदार मंडल, लक्ष्मण मंडल सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




