Giridih News :दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं एक की मौत, तीन घायल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर रविवार की देर रात अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी. वहीं, तीन लोग घायल हो गये. मृतक बगोदर छाना क्षेत्र के देव

विज्ञापन

पहली घटना जीटी रोड अटका के पास हुई. यहां एक कार पलट गयी. कार में दो लोग कोलकाता से बनारस की ओर जा रहे थे. छत्रबारा पुल के पास एक ट्रक के चकमा देने से कार असंतुलित होकर पलट गयी जिसमें सवार दो लोग घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना पर बगोदर पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर भेज दिया.

असंतुलित होकर बाइक गिरी

दूसरी घटना जीटी रोड घाघरा मोड़ की है. यहां डुमरी से बगोदर की ओर जा रही एक बाइक असंतुलित होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. सूचना पर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव पहुंचे बाइक सवार दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर ले गये. दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया. वहां से रांची भेज दिया गया. इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी. उसकी पहचान विशाल सिंह (25) बगोदर थाना क्षेत्र के देवराडीह के रूप में हुई. वहीं घायल युवक शुभम सिंह छोटकी खरगडीहा का रहने वाला है. मृतक का पोस्टमार्टम रांची में होगा. इसके बाद उसका शव गांव लाया जायेगा. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola