Giridih News :सड़क पार कर रहे वृद्ध को ट्रक ने कुचला, मौत

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :सरिया थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने दोनों मामलों में वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

पहली घटना सरिया-बगोदर रोड के पोखरियाडीह के नजदीक घटी. 65 वर्षीय फूलचंद मंडल पैदल ही सड़क पर चल रहे थे. अचानक सामने से आ रहे लोडेड ट्रक जेएच 02एटी 3585 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. ग्रामीणों ने शोर मचाकर ट्रक को रोका. तब तक फूलचंद मंडल की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बगोदर ट्रॉमा सेंटर भेज दिया है.

पिकअप वैन ने वृद्ध को चपेट में

लिय

दूसरी घटना सरिया-राजधनवार रोड पर नावाडीह बस्ती के पास घटी. यहां टाइल्स से लदी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर फकीरापहरी गांव निवासी 70 वर्षीय बद्री पांडेय को धक्का मार दी. इसमें बद्री पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें तत्काल सरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola