Giridih News :दो महीने से हड़ताल पर हैं मनरेगाकर्मी, योजनाएं ठप
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 14 May 2026 10:58 PM
Giridih News :कर मनरेगा कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल पिछले दो महीने से जारी है. इन कर्मियों की हड़ताल से मनरेगा की योजनाएं ठप हो गयी हैं. मनरेगा कार्यालयों में ताला लटका है. इससे जुड़े मजदूर,मेट का डिमांड बंद है, लेकिन हड़ताल समाप्त करने की कोई पहल अभी तक नहीं हुई हैं.
मनरेगा कर्मियों ने 9, 10 व 11 मार्च को सांकेतिक हड़ताल की थी. मांग पूरी नहीं होने पर 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी, जो अभी तक जारी है. मनरेगा कर्मचारी संघ से जुड़े रोजगार सेवक मो रियाजउद्दीन, प्रकाश सोरेन, मो मुख्तार समेत अन्य ने बताया कि संघ अपनी मांगों पर अडिग है. प्रखंड व जिलास्तर पर आंदोलन के बाद 30 मार्च को रांची में आहूत लोकभवन पैदल मार्च सह धरना के बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन कोई फलाफल नजर नहीं आ रहा है. कहा कि हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा.
पंचायतों में 88 हजार योजनाओं का काम रुका
मनरेगाकर्मियों यथा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ), मनरेगा लेखा सहायक व रोजगार सेवकों की हड़ताल से जिले भर के पंचायतों में संचालित करीब 85 हजार मनरेगा की योजनाएं बंद हैं, जबकि करीब तीन लाख जॉब कार्डधारकों को काम नहीं मिल रहा है. आलम यह है मजदूर, मेट कभी ब्लॉक, तो कभी पंचायत सचिवालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं. नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ मजदूरों ने बताया कि पूर्व में की गयी मजदूरी का भी समय पर भुगतान नहीं हुआ, इधर वर्तमान में काम नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गयी है.
मॉनिटरिंग के लिए दिया गया है अतिरिक्त प्रभार
विभागीय सूत्रों की मानें तो मनरेगा योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए सभी ब्लॉक में कतिपय पदाधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार देकर खानापूर्ति कर दी गयी है. विभागीय निर्देश पर वर्तमान में सिर्फ अबुआ व पीएम आवास योजना में लाभुक के परिवार से जुड़े जॉब कार्डधारकों की ही डिमांड की जा रही है.
प्रखंडवार जॉब कार्ड की संख्या
प्रखंड -जॉब कार्ड
कुल – 310446
प्रखंडवार क्रियान्वित योजनाओं की संख्या
प्रखंड -योजनाएं
पीरटांड़ – 3686तिसरी – 3815
धनवार – 3892गांडेय – 8672
बिरनी – 5204बैंगाबाद 8,907
सरिया 4,575जमुआ – 10125
देवरी – 9878गिरिडीह – 9602
बगोदर – 4077डुमरी – 7118
कुल – 85,319
(समशुल अंसारी, गिरिडीहIप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










