Giridih News :आज से सस्ते हुए कई उत्पाद, दुर्गापूजा में लोगों की बल्ले-बल्ले

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद गिरिडीह के बाजार में रौनक लौटी है. सोमवार को बाजार में सस्ते हुए उत्पादों की खरीदारी को लेकर भीड़ देखी गयी.

विज्ञापन

दुर्गापूजा से पहले ही कई जरूरी वस्तुओं पर टैक्स दरों में कमी होने के कारण उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों में खुशी का माहौल बना हुआ है. नयी दरों के अनुसार 375 से अधिक वस्तुओं में बदलाव किया गया है, जिससे खरीदारों को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है.

जीएसटी दरों में कमी से उपभोक्ताओं और व्यापारियों को मिलेगा लाभ: चेंबर

चेंबर ऑफ कॉमर्स के कोयलांचल क्षेत्र उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि जीएसटी दरों में हुई कमी से उपभोक्ताओं को सीधे लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि पहले कई उत्पादों पर 28 प्रतिशत तक का टैक्स लगता था, जो अब घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. इसके चलते खरीदारों को तीन से चार हजार रुपये तक की बचत होगी. श्री अग्रवाल ने इस बदलाव का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम न केवल उपभोक्ताओं के लिए बल्कि व्यापारियों के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होगा. उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार की एक सकारात्मक पहल है, जो देश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम जनता के जीवन पर भी सीधे असर डालती है. उन्होंने यह भी बताया कि एक समस्या पुराने स्टॉक की है, जिस पर नये नियम स्पष्ट नहीं हैं. अगर पुराने स्टॉक को भी 18 प्रतिशत के अनुसार बेचा गया, तो व्यापारियों को नुकसान हो सकता है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि सरकार जल्द ही समाधान निकालेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola