Giridih News :गिरिडीह में श्रद्धा भाव से पूजे गये महाराज चित्रगुप्त

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :कायस्थ समाज ने गुरुवार को अपने इष्टदेव भगवान चित्रगुप्त की पूजा घरों और अन्य स्थलों पर विधि विधान से की. उनकी प्रतिमा व तस्वीर के समक्ष लोगों ने साल भर का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर जीवन में सुख समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

वहीं, कई जगहों पर भैयारी का भी आयोजन किया गया, जहां समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से भोजन किया. गिरिडीह के केंद्रीय चित्रगुप्त परिवार की ओर से अधिवक्ता संघ के भवन में भगवान की पूजा प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. यहां सुबह में पूजा-अर्चना के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. दोपहर में भैयारी का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन का आनंद लिया. पूजन को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष अजय सिन्हा मंटू, शिवेंद्र सिन्हा, ज्योतिष सिन्हा, विनय बक्शी, संजीव नाथ धूल्लू, चंदन सिन्हा,अमित सिन्हा, शशांक शेखर आदि ने सहयोग किया.

पटेलनगर सिहोडीह, शास्त्रीनगर व पुराना जेल परिसर में भी हुई पूजा

पटेलनगर सिहोडीह में भी समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की. यहां शाम में भैयारी का आयोजन किया गया. आयोजन में प्रदीप सिन्हा, कपिल सिन्हा, धीरज कुमार, प्रमोद कुमार, हृदय सिन्हा आदि ने सहयोग किया. पुराने जेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में रमेश सिन्हा, सावन कुमार, सार्थक सिन्हा, राकेश कुमार, रत्नेश दाराद, राजेश सिन्हा, संतोष सिन्हा, ऋषिकेशचंद्र, मुकेश दाराद, नीरज दाराद, मनीष राज, ऋतिक आदि ने सहयोग किया. शास्त्रीनगर में भी धूमधाम से पूजा से की गयी. रंजय बरदियार, अमर सिन्हा, राजीव सिन्हा, प्रवीण सिन्हा, पिंटू सिन्हा, ओंकार सिन्हा, सोनू सिन्हा, विकास सिन्हा, मृणाल सिन्हा, त्रिकाल सिन्हा, प्रज्ञा सिन्हा, ऋतिक सिन्हा आदि मौजूद थे.

डुमरी में धूमधाम से की गयी भगवान चित्रगुप्त की पूजा

प्रखंड के चित्रगुप्त महापरिवार की ओर से गुरुवार को इसरी बाजार के हटियाटांड़ में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की गयी. इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के कायस्थ समाज के सदस्यों ने सामूहिक रूप से अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की और विश्व कल्याण की मंगल कामना की. पूजा कार्यक्रम पुरोहित नवल किशोर पांडेय के सानिध्य में संपन्न हुआ. पूजा के पश्चात सामूहिक आरती की गई और उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. दोपहर में सभी सदस्यों ने सामूहिक भैयारी भोजन का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए. पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. मनमोहक सजावट, रंगीन रोशनी और साउंड सिस्टम की व्यवस्था ने पूरे माहौल को भक्ति और उल्लास से भर दिया. चित्रगुप्त पूजा में कायस्थ समाज के साथ-साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इधर, तेलखारा में भी चित्रांश समाज के सदस्यों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की और समाज में एकता व सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया. बताया गया कि प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार की संध्या को किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola