Giridih News :कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को दी गयी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में साइबर सुरक्षा को लेकर शनिवार को जागरूकता शिविर लगा. डीएसपी कैलाश महतो व नीलम कुजूर ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी.

विज्ञापन

इसमें छात्राओं को ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने का उपाय बताया गया. डीसीएपी कैलाश महतो ने कहा कि शिविर का मकसद छात्राओं और अध्यापकों को साइबर अपराधों से सतर्क करना है. वहीं, डीएसपी नीलम कुजूर ने कहा कि ओटीपी साझा करना, अजनबी लिंक पर क्लिक करना या सोशल मीडिया पर निजी जानकारी देना खतरनाक हो सकता है. जागरूकता और साइबर कानून की जानकारी से ऐसे अपराधों से बचा जा सकता है. मौके पर वार्डेन विजय लक्ष्मी, जॉली वर्मा, शैलबाला कुमारी, दीपिका झा, सुनीता कुमारी, सत्यवती पांडेय आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola