Giridih News :हिंदी ही एकमात्र भाषा है, जो हमें संस्कार सिखाती है

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :देवरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकरुडीह में रविवार को हिंदी दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में आधुनिक हिंदी के जनक भारतेंदु हरिश्चंद्र एवं हिंदी साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान देनेवाले तुलसी दास व मुंशी प्रेमचंद की विभूतियों को याद किया गया.

विज्ञापन

बच्चों ने हिंदी भाषा के सम्मान में कविता का वाचन किया. बाल संसद के प्रधानमंत्री अंकित कुमार पंडित और शिक्षामंत्री बीरेंद्र कुमार दास ने कहा कि आज हमलोग शपथ लेते हैं कि हिंदी भाषा के सम्मान में गांव के घरों में बजाये जाने वाले अश्लील भोजपुरी गीतों का बहिष्कार करेंगे. प्रधानाध्यापक पप्पू कुमार ने कहा कि हिंदी न केवल सरल और देश की सर्वाधिक बोली जानेवाली भाषा है, बल्कि यह मर्यादित भाषा है, जो कि भारत की पहचान है. यह भाषा आत्मीयता का बोध कराता है. हमारे देश में दर्जनों भाषाएं बोली जाती हैं, किंतु हिंदी ही एकमात्र भाषा है, जो हमें संस्कार सीखाता है.

हिंदी पर हमें गर्व करना चाहिए

अतः हमें अपनी भाषा पर गर्व करना चाहिए. बच्चे हिंदी में कहानी व कविता भाषण में उत्कृष्ट कला दिखाकर हिंदी को सम्मान प्रदान कर सकते हैं. मौके पर अध्यक्ष पवन कुमार राय, गौतम कुमार, बादल कुमार, सत्यम कुमार, आदर्श कुमार, सुबोध कुमार, सीमा कुमारी, ज्योति रानी, बसंती, उर्मिला, स्मृति, अंजली, निकिता, आरफा, माही कुमारी यादि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola