Giridih News: गिरिडीह में मवेशी लदे दो ट्रक जब्त, सीमा पार भेजने की थी तैयारी, दो लोग पुलिस हिरासत में
Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 Jan 2025 12:04 PM
ट्रक में मौजूद मवेशी
Giridih News: गिरिडीह पुलिस ने कोसी के पास से दो मवेशी लदे ट्रक को जब्त कर लिया है. इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.
गिरिडीह, कुमार गौरव : गिरिडीह पुलिस ने बगोदर- सरिया रोड में स्थित कोसी के पास से देर रात मवेशियों से भरी दो ट्रक को जब्त कर लिया है. ये कार्रवाई ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर की गयी है. इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. इस बाबत थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बगोदर-सरिया रोड पर सरिया की तरफ से मवेशी से भरी ट्रक को तस्करी ले जाया जा रहा है. इसकी सूचना पहले वरीय अधिकारियों को दी गयी.
बगोदर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
इसके बाद बगोदर पुलिस ने बगोदर- सरिया रोड चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गयी तो उसमें तिरपाल से ढककर मवेशियों को सीमा पार ले जाया जा रहा था. इसके बाद उस ट्रक को जब्त कर लिया गया. वहीं, दूसरी ट्रक को ग्रामीणों के सहयोग से शनिवार सुबह पकड़ा गया है.
दो लोग पुलिस हिरासत में
दोनों ट्रक में कुल 50 मवेशी लदे मिले. जब्त मवेशियों को थाना लाया गया है. सभी मवेशियों को गिरिडीह पांचबा गोशाला भेज जा रहा है. इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस फिलहाल आगे की कार्यवाही में जुट गयी है.
Also Read: Palamu Crime News: पलामू में चचेरे भाई को टांगी से काट डाला, घरेलू विवाद में दिया घटना को अंजाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










