Giridih News :तर-बतर रहे लोग, सत्तू व ईख का जूस बना सहारा

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 18 May 2026 9:34 PM

विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगता है. दोपहर होते-होते तापमान इतना बढ़ जा रहा है कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है.

विज्ञापन

गर्मी और उमस से बच्चे, बुजुर्ग और कामकाजी लोग सबसे अधिक परेशान हैं. भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पारंपरिक पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं. शहर के चौक-चौराहों और बाजारों में सत्तू शरबत और ईख के जूस की दुकानों पर लोगों की भीड़ रहती है. खासकर दोपहर के समय लोग ठंडा सत्तू पीकर राहत महसूस कर रहे हैं. वहीं ईख का जूस लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. शहरी क्षेत्र अंतर्गत कचहरी चौक, बड़ा चौक, बरगंडा चौक, बजरंग चौक, गांधी चौक, पचंबा, बोड़ो आदि इलाकों में इनका ठेला लगा हुआ रहता है. इन दुकानदारों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ सत्तू और जूस की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है. कचहरी चौक पर सुबह से लेकर दोपहर तक ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. लोगों का कहना है कि बाजार में मिलने वाले ठंडे पेय पदार्थों की तुलना में सत्तू और गन्ने का रस ज्यादा फायदेमंद और प्राकृतिक होता है.

दैनिक कामकाज पर पड़ रहा असर

गर्मी का असर दैनिक कामकाज पर भी दिखने लगा है. दोपहर के समय बाजारों में चहल-पहल कम हो जाती है और लोग जरूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहे हैं. गर्मी से राहत पाने के लिए कई युवा खंडोली डैम पहुंचकर तैराकी का लुत्फ उठा रहे हैं. युवाओं का कहना है कि काफी देर तक नहाना अच्छा लगता है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola