Giridih News: हाइवा की चपेट में आकर छात्रा घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Sep 2024 12:15 AM
Giridih News: गुरुवार की दोपहर में विद्यालय में स्कूल में छुट्टी मिलने के बाद छात्रा पुष्पा साइकिल से वापस अपने घर लौट रही थी. इसी क्रम में चतरो हटियाटांड़ के पास पीछे से आ रहे हाइवा (जेएच 11 एक्स 0585) ने छात्रा को चपेट में ले लिया. हाइवा से धक्का लगने के बाद छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी.
जमुआ-चकाई मुख्य मार्ग पर चतरो के पास हाइवा की चपेट में आ जाने से 15 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप घायल हो गयी. घटना गुरुवार की दोपहर सवा दो बजे की बतायी गयी है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक देवरी थाना क्षेत्र के हरिरायडीह गांव निवासी रामदेव यादव की पुत्री पुष्पा कुमारी जनार्दन सिंह उच्च विद्यालय चतरो में दसवीं कक्षा में अध्ययनरत है. गुरुवार की दोपहर में विद्यालय में स्कूल में छुट्टी मिलने के बाद छात्रा पुष्पा साइकिल से वापस अपने घर लौट रही थी. इसी क्रम में चतरो हटियाटांड़ के पास पीछे से आ रहे हाइवा (जेएच 11 एक्स 0585) ने छात्रा को चपेट में ले लिया. हाइवा से धक्का लगने के बाद छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे उपचार के लिए जमुआ स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां पर उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए धनबाद ले जाया गया है. इधर घटना की सूचना पर देवरी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू, एसआई रिशु सिन्हा मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिया. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










