Giridih News :माले नेता के पिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या की आशंका

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 30 May 2026 11:22 PM

विज्ञापन

Giridih News :सरिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नं 2 राय तालाब रोड निवासी भाकपा माले के युवा नेता राहुल मंडल के पिता अशोक मंडल (55) का शव शुक्रवार की रात घर के बगल की गली से संदिग्ध अवस्था में पाया गया.

विज्ञापन

शव को देख परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. सूचना पर घटनास्थल पहुंची सरिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

माले नेता मां के साथ गये थे बाहर

मृतक के पुत्र राहुल मंडल ने बताया कि वह अपनी मां के साथ दो दिन पूर्व अपनी मौसी की श्राद्ध कार्य केस सिलसिले में सौंदा गया हुआ था. घर में उनके पिता अशोक मंडल तथा बड़ा भाई था. छोटा भाई रवि रांची में पढ़ाई करता है. शुक्रवार की शाम राहुल अपनी मां के साथ अपना घर लौटा. पिताजी की बाबत पूछने पर बड़े भाई ने दो दिनों से उनके गायब होने की बात कही. स्थानीय स्तर पर काफी खोजबीन की गयी, पर कहीं पता नहीं चला. शुक्रवार की रात लगभग साढे नौ बजे घर के बगल की बंद गली में उनका शव संदिग्ध अवस्था में देखा गया.

घटना के पीछे जमीन विवाद की चर्चा

आशंका जतायी जाती है कि कुछ दिनों से जमीन को लेकर परिवार का एक विवाद चल रहा था. उसी में उनके पिता की हत्या की आशंका जतायी गयी है. पुलिस से घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. खबर पाकर माले के दर्जनों नेता, कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उनके घर पहुंचे और शोक जताया. इधर, पुलिस ने अंत्यपरीक्षण कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola