Giridih News :सरिया में रक्तदान शिविर, 56 यूनिट ब्लड संग्रह

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 30 May 2026 11:25 PM

विज्ञापन

Giridih News :सरिया स्थित देवकी अस्पताल में एएसआई झारखंड चैप्टर और अदाणी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. बतौर मुख्य अतिथि सरिया सीओ संतोष कुमार, डॉ राजेश कुमार सिंह एवं पंकज अग्रवाल उपस्थित थे.

विज्ञापन

शिविर में कुल 56 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. मौके पर डॉ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि नयी रक्त कोशिकाओं का निर्माण तेजी से होता है. इसके साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होती है. हर व्यक्ति को साल में काम से कम दो बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए. सीओ संतोष कुमार ने शिविर के आयोजन की सराहना की. मौके पर अदाणी सीमेंट ग्रुप व ब्लड बैंक गिरिडीह के कई अधिकारी मौजूद थे.

ये रहे

मौजूद

इस दौरान मुख्य रूप से डॉ सोमनाथ, राजेश जैन, रामपति प्रसाद, सचिन सिंह, पप्पू पांडेय, अमित कुमार, प्रशांत, राहुल, प्रियांशु, विक्की जैन, संगीता अग्रवाल, शैंकी सोनी,आयुष सिंह, अंकित श्रीवास्तव, विश्वजीत दत्त, अशोक महतो, सोनू मुंडा, अरुणा अग्रवाल, कार्तिक साव, पुष्पा कुमारी, अंकित कुमार, अंचल अग्रवाल, मो अशरफ अंसारी, मो सलीमुद्दीन, बबिता अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल, हर्ष जैन, ऋषि सोनी, दशरथ मंडल, मोहन मंडल आदि थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola