Giridih News :मासिक लोक अदालत में 43 मामलों का हुआ निष्पादन
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 30 May 2026 11:15 PM
Giridih News :झालसा के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह मार्तंड प्रताप मिश्रा के आदेश पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया.
संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव शरद निशिकांत कुजूर ने किया. लोक अदालत के सफल संचालन के लिए कुल छह बेंचों का गठन किया गया था. इसको लेकर रविवार के बावजूद न्यायालय परिसर में चहल-पहल रही.
5.42 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति
इन बेंचों में आपराधिक मामले, वन विभाग, उत्पाद विभाग, एनआई एक्ट (चेक बाउंस), बिजली विभाग से संबंधित मामलों सहित अन्य वादों का निष्पादन किया गया. कुल 43 मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निष्पादन किया गया. इससे 5 लाख 42 हजार 550 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई. आयोजन में अपर न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय, अन्य न्यायिक पदाधिकारी, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के सदस्य, अधिवक्ता व न्यायालय कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










