Giridih News :मोबाइल दुकान से चार लाख के मोबाइल, कैमरा व इल्केट्रॉनिक सामान की चोरी
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 10:37 PM
Giridih News :तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी चौक स्थित मिथलेश टेलीकॉम में शनिवार की रात चोरी हो गयी. जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात चोरों ने मशीन की सहायता से दुकान की छत में लगे एस्बेस्टस को काटकर अंदर घुसे.
तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी चौक स्थित मिथलेश टेलीकॉम में शनिवार की रात चोरी हो गयी. जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात चोरों ने मशीन की सहायता से दुकान की छत में लगे एस्बेस्टस को काटकर अंदर घुसे. चोर लगभग चार लाख रुपये के मोबाइल फोन, कैमरा सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी कर ल गये. राहत की बात यह रही कि दुकानदार प्रतिदिन की तरह शनिवार की रात को भी दुकान बंद करते समय बड़ी और कीमती लगभग सभी मोबाइल को घर ले गया था. वैसे कुछ मोबाइल चोरों ने चोरी कर ही ली. दुकानदार मिथिलेश कुमार को घटना की जानकारी को रविवार सुबह उस समय हुई, जब वह रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचा. उसने देखा कि छत का एस्बेस्टस कटा हुआ है और दुकान में रखा सारा कीमती सामान गायब है.
सूचना पर पहुंची पुलिस
इसके बाद दुकानदार ने तिसरी थाना को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही तिसरी थाना के एएसआई लव कुमार मौके पर पहुंचे और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की. फुटेज में एक नकाबपोश व्यक्ति दुकान के अंदर दिखाई दे रहा है. चेहरा ढंके रहने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है. तिसरी पुलिस चोर क पहचान में जुट गयी है. इधर तिसरी चौक पर हुई चोरी की घटना से दुकानदारों में दहशत है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










