Giridih News :जमीन विवाद में मारपीट, बुजुर्ग घायल, रांची रेफर

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :राजधनवार. परसन ओपी क्षेत्र के सियारी में रविवार को जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. इसमें एक पक्ष के बुजुर्द घायल हो गये. पुलिस ने घायल को अस्पताल ले गयी

विज्ञापन

राजधनवार. परसन ओपी क्षेत्र के सियारी में रविवार को जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. इसमें एक पक्ष के 75 वर्षीय धनी महतो घायल हो गये. घायल की बहू उर्मिला देवी ने बताया कि उनके ससुर रविवार सुबह को बाहर गये थे. वह दस बजे अपने घर के पीछे की तरफ से आ रहे थे, तभी पहले से घात लगाये जागो महतो, भागी महतो, लाक्षो, रामचंद्र यादव, कैलाश यादव, सुबो यादव, पवन यादव, ओमप्रकाश यादव, संदीप यादव, वरुण यादव, छोटी यादव, सोनिया देवी, प्रीति देव आदि ने लाठी-डंडे, रड व कुल्हाड़ी से उनपर हमला कर उन्हें घायल दिया और बांस की झाड़ी में फेंक दिया. हल्ला होने पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और धनवार थाना को फोन किया.

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

सूचना पर पुलिस पहुंची और उनके ससुर को रेफरल अस्पताल पहुंचाया. बताया कि उनका घर एस्बेस्टस का बना हुआ था, द्वितीय पक्ष के लोगों ने उसे जबरन तोड़कर ढलाई कर दिया. सुरेंद्र यादव ने बताया कि 2008 से ही जमीन विवाद चला आ रहा है जिसमें धनी महतो को 2013 में कोर्ट से डिग्री भी मिल चुकी है. कहा कि दो सितंबर को उक्त जमीन विवाद को लेकर मारपीट भी हुई थी. इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों पर प्रतिरोधात्मक कर्रवाई की गयी थी, ताकि शांति भंग ना हो. इसके बाद रविवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने बेवजह मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. समाज से भी पंचायत हो चुकी है और निबटारा भी हो चुका है. द्वितीय पक्ष इसे मानने को तैयार नहीं है. प्राथमिक इलाज के बाद धनी महतो को रांची रेफर कर दिया. परसन ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola