Giridih News :मिस्सा बलिदान के साथ क्रूस उत्थान सह पवित्र क्रूस का विजय पर्व संपन्न

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गांडेय प्रखंड के महेशमुंडा चर्च में ईसाई समुदाय के लोगों ने रविवार को पवित्र क्रूस का विजय पर्व मनाया. इस दौरान फादर मसीचरन और फादर मारिस ने विशेष प्रार्थना सभा (मिस्सा बलिदान) किया. मौके पर फादर मॉरिस ने बताया कि यह पर्व प्रभु यीशु के क्रूस के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त करने के लिए होता है, जिसके द्वारा यीशु ने मानवजाति को पाप से मुक्त किया है.

विज्ञापन

क्रूस विजय पर्व बुराई पर विजय, त्याग और प्रेम का प्रतीक है. यह दिन हमें अपने व्यक्तिगत क्रूस को आलिंगन करने के लिए प्रेरित करता है, जिससे हम भी बुराई का विरोध केवल प्रेम से कर सकें. कहा कि आज के दिन ख्रीस्त विश्वासी प्रभु के क्रूस पर चिंतन करते हैं और अपने जीवन में भी प्रेम, सेवा और त्याग के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं. यह पर्व हमें याद दिलाता है कि क्रूस केवल दुख और पीड़ा का चिन्ह नहीं है, बल्कि यह विजय, जीवन और मुक्ति का प्रतीक है. जैसे यीशु ने क्रूस पर कष्ट झेलकर मृत्यु पर विजय पाया, वैसे ही यह पर्व हमें सिखाता है कि हम भी अपने जीवन के दुखों और संघर्षों को आस्था और विश्वास से जीत सकते हैं. फादर मशीचरण ने कहा कि जहां क्रूस है, वहां विजय है.

दुख और कठिनाई के पीछे ईश्वर की महिमा और जीवन की जीत छिपी है

कहा कि दुख और कठिनाई के पीछे ईश्वर की महिमा और जीवन की जीत छिपी है. क्रूस उद्धारकर्ता का सिंहासन है, उसके महान बलिदान की वेदी है, पाप पर विजय का हथियार है और स्वर्ग तक पहुंचने की महिमा की सीढ़ी है. मसीह के क्रूस के माध्यम से, बुराई पर विजय प्राप्त होती है, मृत्यु पराजित होती है, नया जीवन मिलता है, क्षमा प्राप्त होती है, आशा पुनर्स्थापित होती है, स्वर्ग जीता जाता है. उन्होंने कहा कि इस पर्व को पवित्र क्रूस का उत्थान या क्रूस की विजय का पर्व भी कहा जाता है.

विशेष प्रार्थना सभा हुई

इसके पूर्व क्रूस के महापर्व पर ईसाई समुदाय की महिला पुरुष एवं बच्चों ने विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया तथा फादर मारिस एवं फादर मसीचरन से मिस्सा बलिदान के संदेश को सुना. मौके पर कई फादर, सिस्टर समेत ईसाई समुदाय के महिला पुरुष व बच्चे उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola