Giridih News :एक्सपायरी खाद्य पदार्थ जब्त, वसूला गया जुर्माना
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 19 Jan 2026 11:55 PM
Giridih News :शहरी क्षेत्र के गद्दी मुहल्ला में सोमवार को जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ राजा कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन छापेमारी अभियान चलाया. अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया.
कई दुकानों से एक्सपायरी चिप्स, कुरकुरे समेत अन्य पैकेटबंद खाद्य सामग्री जब्त की. ऐसे दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए विभाग ने इनसे जुर्माना भी वसूला. टीम को देखते ही कई दुकानदार अपनी दुकानों से एक्सपायरी एवं संदिग्ध खाद्य सामग्री छिपाने में जुट गये. विभाग ने छापेमारी के दौरान कई दुकानदारों को बिना फूड लाइसेंस के ही दुकान संचालित करता पाया. जब्त सभी एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को नियमानुसार नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इस संबंध में जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी परिस्थिति में उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. बाजार में नकली या एक्सपायरी खाद्य सामग्री बेचनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
दुकानदारों को दी गयी चेतावनी
जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ राजा कुमार ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि जो भी व्यापारी बिना फुड लाइसेंस की दुकान चला रहे हैं, वे अविलंब लाइसेंस निर्गत करा लें, अन्यथा आगे और कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम उपभोक्ताओं से भी अपील की कि वे किसी भी खाद्य सामग्री को खरीदने से पहले उसकी एक्सपायरी तिथि अवश्य जांचें. गड़बड़ी मिलने पर इसकी सूचना विभाग को दें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










