Giridih News :ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 14 May 2026 11:04 PM
Giridih News :कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर धनवार थानांतर्गत ठेकाटांड़ के पास गुरुवार की शाम धनवार निवासी वृद्ध की मृत्यु एक मालवाहक ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गिरिडीह से कोडरमा की ओर जा रही मालगाड़ी ठेकाटांड़ के पास पहुंची तो उस समय वृद्ध रेलवे ट्रैक पर बैठा था. ट्रेन चालक ने वृद्ध को ट्रैक पर बैठा देख लगातार हॉर्न बजाया, पर वह नहीं हटा. देखते ही देखते मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बताया जाता है कि मृतक करीब एक घंटे से रेलवे पटरी पर बैठा हुआ था.
पुलिस ने शव कब्जे में लिया
मृतक की पहचान धनवार के दीवान टोला निवासी रामजी स्वर्णकार के पुत्र हीरालाल स्वर्णकार (65) के रूप में हुई. घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद परिजनों द्वारा शव की पहचान की गयी. मौके पर पहुंची धनवार पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










