जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, आठ घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jul 2024 11:04 PM
चितमाडीह पंचायत के चीनारस गांव में जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों के बीच बुधवार की शाम जमकर मारपीट हो गई. घटना में दोनों पक्षों से आठ से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए बेंगाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
चितमाडीह पंचायत के चीनारस गांव में जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों के बीच बुधवार की शाम जमकर मारपीट हो गई. घटना में दोनों पक्षों से आठ से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए बेंगाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद पुलिस छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि चितमाडीह पंचायत के चीनारस गांव में एक ही जमीन पर दावेदारी करते हुए तुलसी महतो और सरयू महतो के बीच वर्षों से विवाद चल रहा है. मामला न्यायालय में चल रहा है. इसके बाद भी दोनों पक्ष शाम को दावेदारी करते हुए आमने-सामने आ गए. बात-बात में मारपीट शुरू हो गई. दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी व पत्थर चले. इसमें तुलसी महतो पक्ष से भोला महतो, दिनेश वर्मा, मन्दोंदरी देवी, जबकि दूसरे पक्ष से सरयू महतो, मनोज वर्मा, लालू वर्मा, लौकी वर्मा सहित कई अन्य घायल हुए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










