नाटकीय ढंग से 60 वर्षीय वृद्ध लापता, बरामद

Updated at : 15 Jun 2024 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
नाटकीय ढंग से 60 वर्षीय वृद्ध लापता, बरामद

जमुआ थाना क्षेत्र के जरीडीह निवासी 60 वर्षीय बद्री महतो के शुक्रवार की रात घर के सामने से लापता होने व नाटकीय ढंग से बरामद होने का मामला सामने आया है. वृद्ध के पुत्र हीरालाल वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात सभी परिवार खाना खाकर लोग सोने चले गये. जबकि, उसके पिता बद्री महतो घर के दरवाजा पर खाट लगाकर सो गये.

विज्ञापन

जमुआ.

जमुआ थाना क्षेत्र के जरीडीह निवासी 60 वर्षीय बद्री महतो के शुक्रवार की रात घर के सामने से लापता होने व नाटकीय ढंग से बरामद होने का मामला सामने आया है. वृद्ध के पुत्र हीरालाल वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात सभी परिवार खाना खाकर लोग सोने चले गये. जबकि, उसके पिता बद्री महतो घर के दरवाजा पर खाट लगाकर सो गये. जब दो बजे रात उठा, तो पिता गायब थे. खोजबीन के बीच शनिवार की सुबह पता चला कि उसके पिता ने एक राहगीर के फोन से मेरी बहन को बताया कि वह चकाई से पांच किमी दूर एक सुनसान स्थल पर हैं. सूचना पर वह पंसस बिजय कुमार भारती को लेकर चकाई पहुंचे तो देखा कि मेरे पिता एक दुकान के पास खड़े हैं. इसके बाद उन्हें घर लाया. इधर, जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार की तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola