Giridih News :माले प्रखंड कमेटी की बैठक में सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :भाकपा माले की प्रखंड कमेटी की बैठक सोमवार को धनवार पार्टी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता प्रखंड सचिव कयूम अंसारी ने की. बैठक में 19 सितंबर को गांधी चौक, धनवार में भाकपा माले के घटक संगठन आइसा व आरवाईए के तत्वावधान में आयोजित होने वाले प्रखंड स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गयी.

विज्ञापन

प्रखंड सचिव कयूम अंसारी ने बताया कि सम्मेलन में धनवार प्रखंड के लगभग 300 युवा भाग लेंगे. कहा कि धनवार प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है. राशन, दाखिल-खारिज जैसी बुनियादी सेवाएं आम लोगों को समय पर नहीं मिल रही है. विधायक-सांसद इस पर चुप हैं. मौके पर रामेश्वर चौधरी, विनय संथालिया, कौशल्या दास, सजरुल अंसारी, सुभाष यादव, पिंकी भारती, कैलाश सिंह, बालमुकुंद यादव, शंकर पासवान, सुनीता पासवान, उमेश दास, रबुना खातून, हरि दास, मुकेश यादव, राजेंद्र राय, रामदेव यादव, संतोष यादव, फागू यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola