Giridih News :विकास कार्यों से क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधा मिलेगी : अन्नपूर्णा
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 17 Jan 2026 11:56 PM
Giridih News :केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी व बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने शनिवार को 17 योजनाओं को शिलान्यास किया. इसके बाद उन्होंने विधायक के साथ नंगर पंचायत में योजना की आधारशिला रखी.
शुरुआत करनोडीह में चहारदीवारी निर्माण के शिलान्यास हुई. योजना 1746800 रुपये की है. इसके बाद वे सरिया नगर पंचायत पहुंची और 16 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया. करनोडीह हाइस्कूल में दोनों को सम्मानित किया गया. मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल में बाउंड्री वॉल बनाना छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और स्कूल के बेहतर माहौल के लिए महत्वपूर्ण कदम है. शिलान्यास के बाद मंत्री ने सरिया नगर पंचायत पहुंची जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे. जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. विकास कार्यों से क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और जीवन स्तर में सुधार होगा. कहा कि कुछ दिनों में हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में वंदे भारत ट्रेन का ठहराव शुरू होने जा रहा है. इसका लाभ इस क्षेत्र के रेल यात्रियों को मिलेगा. संबोधन के बाद सांसद और विधायक नागेंद्र महतो ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण किया. नगर पंचायत की सभी 16 योजनाएं में सड़क, जलापूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे से जुड़ी हुईं हैं. इन योजनाओं का प्राक्कलित राशि लगभग डेढ़ करोड़ रुपये हैं. इससे सरिया नगर पंचायत और आसपास के इलाके के लोगों को सुविधा मिलेगी. मौके पर मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार मंडल, विनोद यादव, बबलू मंडल, अजय यादव, नकुल मंडल, देवनाथ राणा, सचिंद्र सिंह, नकुल पांडेय, प्रह्लाद सिंह, गजाधर यादव, युधिष्ठिर मंडल, लक्ष्मण राम, अनूप पांडेय, मनोज सिंह, छोटू मंडल, सुखदेव दास, अशोक तुरी, केदार मोदी, फागू पंडित आदि मौजूद थे.
आंगनबाड़ी केंद्र को आकर्षक और पोषण युक्त बनाने को लेकर जीर्णोद्धार
बगोदर प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है. ब्लॉक रोड में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का जीर्णोद्धार पूरा कर लिया गया है. इसका उद्घाटन केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी व विधायक नागेंद्र महतो ने किया. विकसित भारत अभियान के तहत आंगनबाड़ी में बच्चों के विकास को लेकर कार्यक्रम हुआ. अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा ने की. संबोधित करते हुए मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के बेहतर माहौल देने के लिए बगोदर प्रखंड के कई आंगनबाड़ी केंद्रों का जीर्णोद्धार और सुदृढ़ीकरण किया जाना है. वॉल पेंटिंग और बच्चों को बेहतर शिक्षा देने केंद्रों सुदृढ़ किया जा रहा है. कोडरमा लोकसभा क्षेत्र ही नहीं पूरे देश में आंगनबाड़ी केंद्रों का जीर्णोद्धार और सुदृढ़ीकरण हो, ताकि बच्चों का भविष्य बेहतर हो. उन्होंने इसके लिए जन भागीदारी भी निभाने की बात कही है. कहा कि जन्मदिन पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर फल वितरण किया जाये, तो इससे सुविधा होगी. वहीं कुपोषण मुक्त भारत में भी एक जन भागीदारी होगी. विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं और उन बच्चों को विकास के लिए विकसित भारत के तहत देश के प्रधानमंत्री ने एक बेहतर कदम उठाया है. मौके पर गेल कंपनी के अनिल कुमार झा, प्रमुख आशा राज, बीडीओ निशा कुमारी, सीओ सह सीडीपीओ प्रवीण कुमार समेत आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका व अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान दिव्यांगों के बीच इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल का वितरण भी किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










