Giridih News :डीसी ने पेंशन के लंबित मामलों के निष्पादन का दिया निर्देश

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :समाहरणालय सभागार में डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में पेंशन अदालत से संबंधित बैठक हुई. पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिला मंत्री रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष रूपलाल महतो समेत दो दर्जन से अधिक पेंशनर्स उपस्थित थे.

विज्ञापन

इस दौरान करीब 25 मामलों पर सुनवाई की गयी. बैठक में डीसी ने विभागवार पेंशन से संबंधित लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की तथा लंबित मामलों पर गंभीरता दिखाते हुए नियमानुसार निष्पादित करने का दिशा-निर्देश दिया. पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि काफी दिनों से पेंशन अदालत नहीं लगी थी.

एसोसिएशन की मांग पर डीसी ने की पहल

श्री सिह ने कहा किसोसिएशन की मांग पर डीसी ने माह में एक बार पेंशन अदालत आयोजित करने की बात कही. श्री सिंह ने कहा कि जो कर्मी सेवानिवृत हुए हैं, उन्हें अगर किसी प्रकार की परेशानी हो रही हो, चाहे वह बैंक स्तर पर हो या विभाग स्तर पर हो तो यह दुखद है. इस पर अधिकारियों ने कहा कि पेंशनर्स को किसी की प्रकार की समस्या होती है तो उन्हें स्पॉट पर ही आदेश देकर मामले को निष्पादित किया जायेगा. डीसी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग अपने अपने यहां पेंशन से जुड़े लंबित मामलों को पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित करायें. साथ ही समय-समय पर इसकी समीक्षा करें. डीसी ने समाहरणालय में उपस्थित पेंशनधारियों से बात कर उनकी शिकायतें सुनी तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को लंबित मामलों का निष्पादन निर्देश दिये. मौके पर डीडीसी स्मृता कुमारी, अपर समाहर्ता, जिले के सभी एसडीओ, सभी संबंधित विभाग के अधिकारी, सभी कार्यालय प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola