Giridih News :16 जनवरी शहादत दिवस से शुरू होता है जनता का नया साल : विनोद सिंह
Updated at : 09 Jan 2025 10:40 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News : महेंद्र सिंह के 20वें शहादत दिवस पर बगोदर बस पड़ाव में आयोजित जन संकल्प सभा सफल बनाने के लिए जोहार झारखंड संकल्प यात्रा निकली. पूर्व विधायक विनोद सिंह ने कहा कि जनता का नया साल 16 जनवरी शहादत दिवस से ही शुरू होता है
विज्ञापन
भाकपा माले ने निकाली जोहार झारखंड संकल्प यात्रा
शहीद कामरेड महेंद्र सिंह के 20वें शहादत दिवस पर बगोदर बस पड़ाव में आयोजित जन संकल्प सभा को लेकर जोहार झारखंड संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया. इसमें औरा पंचायत में यात्रा निकाली गयी. यात्रा औरा पंचायत के पथलडीहा गांव से शुरू होकर दामा होते हुए औरा बाजार पहुंची और नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गयी. पैदल मार्च में पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह भी मौजूद थे. पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि आम जनता के लिए सचमुच का नया साल 16 जनवरी शहादत दिवस से ही शुरू होता है. इस दौरान लोकतंत्र, संविधान, धर्मनिरपेक्षता को बुलंद करने और आम लोगों की दावेदारी को आगे बढ़ाने के लिए बगोदर आने की अपील की गयी. यात्रा में प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो, पूर्व जिप सदस्य गजेंद्र महतो, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, कुमोद यादव, राजू रजक, त्रिभुवन महतो, धानेश्वर महतो, भुनेश्वर महतो, शम्भू महतो, भगिया देवी, यशोदा देवी, पंसस हेमिया देवी, नेमिया देवी, रूपा देवी, माला कुमारी, जियाउल अंसारी, इस्राइल अंसारी, अरसद अंसारी, संजय पटेल आदि मौजूद थे.माले की संकल्प पदयात्रा शुरू
भाकपा माले पूर्वी जोन के सदस्यों की ओर से गुरुवार को सिरनाटांड़ मोड़ से देवरी थाना मोड़ तक जोहार झारखंड संकल्प पदयात्रा का निकाला गया. इसमें शामिल लोग पदयात्रा करते हुए देवरी थाना मोड़ पहुंचे. वहां नुक्कड़ सभा कर पदयात्रा को विश्राम दिया गया. इसका नेतृत्व जिला कमेटी सदस्य कुलदीप राय और झामस जिला कमेटी सदस्य सुनील दास ने संयुक्त रूप से किया. जिला कमेटी सदस्य रामकिशुन यादव ने कहा कि पदयात्रा पार्टी के संस्थापक सह पूर्व पार्टी महासचिव बिनोद मिश्र के शहादत दिवस 18 दिसंबर के दिन से ही पूरे झारखंड में शुरू की गयी है. कहा कि 22 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर इस कार्यक्रम का समापन किया जायेगा. प्रथम चरण का कार्यक्रम 16 जनवरी को महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर किया जाएगा. इसके बाद दूसरे चरण का कार्यक्रम इसी रूप में संचालित होगा. मौके पर अनिता देवी, गौरी देवी, कलेश्वरी देवी, फूलमती देवी, चिंता देवी, अनोखा देवी, पोखनी देवी, सुजीत कुमार राम, मनोज राम, जाहो दास, बच्चू रविदास, बलबीर कुमार, रघुनंदन राय, शिवशंकर दास शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




