चहारदीवरी के भीतर रखे सीमेंट, छड़, कुदाल, तगाड़ समेत कई सामानों की चोरी

पीड़ित परिजन.
Begusarai News : नारेपुर पश्चिम गांव से राजगीर मेले में दुकान लगाने गये एक परिवार के कमरे से लगभग 20 से 25 हजार रुपये मूल्य की निर्माण सामग्री चोरी कर ली गई.
Begusarai News : (डबलु कुमार की रिपोर्ट)
बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित नारेपुर पश्चिम गांव में एक परिवार के कमरे से लगभग 20 से 25 हजार रुपये मूल्य की निर्माण सामग्री चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना उस समय हुई जब परिवार राजगीर मेले में दुकान लगाने गया हुआ था.
पीड़ित स्वर्गीय रामदेव यादव के पुत्र वकील यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी निजी जमीन पर डेरा बनाकर चारदीवारी निर्माण का कार्य शुरू कराया था. इसी दौरान पूरा परिवार राजगीर मेले में दुकान लगाने चला गया. 21 मई को चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे सीमेंट, छड़, कुदाल, तगाड़ सहित अन्य निर्माण सामग्री की चोरी कर ली.
राजगीर मेला में दुकान लागने गये थे,
उन्होंने बताया कि जब परिवार राजगीर मेला से वापस लौटा तो डेरे का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान गायब था. चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत 20 से 25 हजार रुपये बताई जा रही है.
पुलिस पर आरोप आवेदन के बाद भी कार्रवाई नहीं
इस संबंध में वकील यादव ने 23 मई को बछवाड़ा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई. उनका आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उन्हें लगातार थाने के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.
मामले को लेकर बछवाड़ा थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि चोरी की घटना उनके संज्ञान में है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है तथा जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की: अपहृता बरामद, कुख्यात अपराधी समेत कई गिरफ्तार, शराब और हथियार जब्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










