Giridih News :कांग्रेस महिला मोर्चा ने महिलाओं से साझा किया अनुभव

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह के निर्देश पर सोमवार को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दुर्गा शर्मा के नेतृत्व सदर प्रखंड के जंगलपुरा में महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया. साथ ही उनका अनुभव साझा किया.

विज्ञापन

साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने पर चर्चा की गयी. दुर्गा शर्मा ने कहा कि आज ही के दिन आयरन लेडी इंदिरा गांधी ने महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से महिला कांग्रेस की स्थापना की थी. आज कांग्रेस पार्टी इंदिरा गांधी की सोच को आगे बढ़ा रही है. अब महिलाएं चूल्हा चौका तक सीमित नहीं है. महिलाएं कई जिम्मेदारियां बखूबी निभा रही है. महिलाओं को सभी क्षेत्र में आगे आने की जरूरत है.

मंईयां सम्मान योजना से सशक्त हो रहीं महिलाएं

गांडेय प्रखंड अध्यक्ष ऋषिता हेंब्रम ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गरीबों, वंचितों, दलितों व आदिवासियों के हक के लिए आवाज उठा रहे हैं. मौके पर किरण कुमारी, मुन्नी हेंब्रम, बासोनी मुर्मू, किरण बाला किस्कू, काजल मुर्मू, पूनम बेसरा, मायका मुर्मू, शर्मीला टुडू उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola