Giridih News :सीसीएल सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी, दो बाइक जब्त

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह कोलियरी के जीएम गिरिश कुमार राठौड़ और पीओ जीएस मीणा के निर्देश पर सीसीएल सुरक्षा विभाग ने कोयला तस्करों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इसमें टीम दो बाइक जब्त करने में सफल रही.

विज्ञापन

सीसीएल सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर नकुल नायक के नेतृत्व में कबरीबाद के आसपास छापेमारी की गयी. इसमें दो बाइक जब्त करने में टीम को सफलता मिली. बाइक मुफस्सिल थाना को सौंप दिया गया. नकुल नायक ने बताया कि कोयला तस्करों के खिलाफ चलाये गये छापामारी अभियान में दो बाइक को जब्त किया गया. मुफ्फसिल थाना में बाइक सौंप प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है. बता दें कि गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र में कोयला माफियाओं की सक्रियता काफी बढ़ गयी है. दिन में बाइक से कोयला ढोया जा रहा है. रात में सेंट्रलपिट, बनियाडीह व जोगटियाबाद के रास्ते कोयले की तस्करी की जाती है. इससे सीसीएल व राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है. अवैध खनन के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola