Giridih News :सेवा से ही हम जनता के दिलों में जगह बनाये रख सकते हैं : विधायक

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं. सेवा के द्वारा ही हम जनता जनार्दन के दिलों में जगह बनाए रख सकते हैं. उक्त बातें जमुआ की विधायक मंजू कुमारी ने जमुआ प्रखंड के नायकडीह में आयोजित मंडल स्तरीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि कही.

विज्ञापन

विधायक ने कहा कि भाजपा की नीतियां स्पष्ट हैं. वे राष्ट्रसेवा सर्वोपरि मानते हैं. कहा कि मोदी जी के हाथों में न केवल देश सुरक्षित है, बल्कि देश तेजी से आगे बढ़ा है. कहा कि मोदी जी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया है.

28 सितंबर को होगा पथ संचलन

कहा कि 28 सितंबर को संघ के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जमुआ में पथ संचलन कार्यक्रम होगा. कहा कि 17 से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया है. मौके पर सुधीर राय, प्रदीप सिंह, मनु सिंह, बिनोद सिंह, विजयनंदन पांडेय, भगवानी यादव, नितेश सिंह, पवन यादव सहित कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola