अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Apr 2024 11:37 PM
रकट्टा ओपी अंतर्गत बिजयडीह इरगा नदी पुल के समीप दासोडीह मोड़ के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
बिरनी. भरकट्टा ओपी अंतर्गत बिजयडीह इरगा नदी पुल के समीप दासोडीह मोड़ के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोवाड़-पांडेयडीह निवासी चोवा दास (31) के रूप में किया गया. स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. प्राथमिक इलाज के बाद युवक को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. युवक ने बताया कि वह अपने मामा घर बलीडीह से शीतलटोला जा रहे था. उक्त स्थान पर तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन धक्का मारकर भाग गया. घटना की सूचना भरकट्टा ओपी को नहीं दी गयी है.
अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिरा :
बेंगाबाद. बेंगाबाद-चतरो मुख्य सड़क पर पेसराटांड़ मोड़ के पास सोमवार की सुबह बाइक सवार मुंडराडीह निवासी मो इदरीश अनियंत्रित होकर गिर गया. इसमें उसे गंभीर चोट आयी है. बेंगाबाद के एक निजी क्लिनिक में इलाज के बाद उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया. इदरीश सोमवार की सुबह बाइक से शौच के लिए पेसराटांड़ नदी की ओर जा रहा था. इसी पेसराटांड मोड़ के पास वे अनियंत्रित होकर गिर गए.सड़क दुर्घटना में एक घायल :
देवरी. चतरो-गावां मुख्य मार्ग पर देवरी ब्लॉक के पास डीजे साउंड सिस्टम लेकर जा रहे पिकअप वैन की चपेट में आने से देवरी गांव निवासी सुदामा मिश्र (65) गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी देवरी लाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे गिरिडीह रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार देवरी गांव निवासी सुदामा मिश्र साइकिल से अपने घर थाना मोड़ जा रहे थे. इसी दौरान गांव के पास मालवाहक पिकअप वैन ने धक्का मार दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










