Giridih News :बाबूलाल मरांडी ने किया पेंशन स्वीकृति पत्र का वितरण

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 17 Jan 2026 11:58 PM

विज्ञापन

Giridih News :सर्वजन पेंशन योजना के तहत शनिवार को बेलवाना पंचायत सचिवालय में कार्यक्रम हुआ. इसमें नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने 108 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति पत्र का वितरण किया.

विज्ञापन

श्री मरांडी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना गरीब, वृद्ध, विधवा और जरूरतमंद लोगों के लिए महत्वपूर्ण है. इसका उद्देश्य कमजोर वर्गों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है. इस योजना से लाभुकों को सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता मिलती है. केंद्र सरकार लगातार यह प्रयास कर रही है कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस सुविधा से वंचित न रहे. मौके पर बीडीओ मनीष कुमार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, नवीन सिन्हा, मो इलियास, सुनील साव, सुनील यादव, पवन साव, अरविंद साव, उमर फारूक, बीपीओ पंकज कुमार, पंचायत सचिव धनेश्वर रविदा, राजेश मोदी व व्यास पंडित, संजय साहू, विकास साव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola