Giridih News :एचआइवी से बचाव को लेकर निकली जागरूकता रैली

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :जिला स्वास्थ्य समिति गिरिडीह की ओर से शनिवार को एचआइवी व यौन संचारी रोग (एसटीडी) से बचाव हेतु सदर अस्पताल प्रांगण से एक जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली को रवाना जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रेखा झा व आरसीएच पदाधिकारी डॉ आरपी दास ने हरी झंडी दिखाकर किया.

विज्ञापन

इस दौरान जागरूकता रथ को भी रवाना किया गया. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि यह अभियान पूरे झारखंड राज्य में चलाया जा रहा है. जिला अस्पतालों, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर पंचायत स्तर तक इस कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. राज्य स्तर पर झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति इस अभियान को गति दे रही है.

समय पर जांच करायें महिलाएं

इस दौरान डॉ. रेखा झा ने कहा कि यदि गर्भवती महिलाएं समय पर अपना जांच करवाती हैं, तो नवजात को संक्रमण से बचाया जा सकता है. उन्होंने लोगों से समय-समय पर एचआइवी और यौन रोगों की जांच करवाने की अपील की. साथ ही जानकारी दी कि सदर अस्पताल स्थित आईसीटीसी केंद्र में एचआइवी और सिफलिस दोनों की जांच मुफ्त में उपलब्ध है. कार्यक्रम में डॉ. सुनील कुमार, डीपीएम नीरज कुमार, डीपीसी मुकेश कुमार, डॉ रचना शर्मा समेत अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola