Giridih News : आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका ने मांगों को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 07 Jan 2026 12:32 AM
Giridih News : सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं मिल रहा लाभ
Giridih News : प्रतिनिधि, जमुआ. झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जमुआ इकाई के बैनर तले मंगलवार को प्रधानमंत्री के नाम से हस्ताक्षर अभियान चलाया. इसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष देवंती देवी ने किया. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि करने को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आदेश के बावजूद हम आबा केंद्र के कर्मियों का लाभ नहीं मिल रहा है. कहा कि एकीकृत बाल विकास परियोजना को पूरे 50 साल होने के अवसर पर हम देश की 26 लाख, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका अपनी मांग को लेकर लगातार आंदोलन करते आ रहे हैं. बाध्य होकर हम सभी पीएम के नाम से हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से पीएम का ध्यान आकृष्ट करा रहे हैं, ताकि हम सभी की मांगें पूरी हो सके. मौके पर प्रयाग प्रसाद यादव, अजय राम, मुक्ति देवी, बबीता वर्मा, संजू वर्मा, मीना यादव, गौरिमा देवी, प्रियंका कुमारी, माजमा खातुन, रेशमा खातुन, तारा, सुनीता देवी, रुकमणि देवी, किरण देवी, राजेन्द्र पंडित, कुसुम देवी, अंजना वर्मा, सरस्वती देवी, गीता देवी, संगीता सिन्हा, सुनीता, लीलावती देवी, चंचला देवी, कंचन देवी, अमिता कुमरी, द्रौपदी कुमारी, गीता देवी, पुतुल सोरेन, आशा किस्कू, टुनटुन देवी, उमा देवी, रिंकी देवी, सलमा सितारा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










