Giridih News :पीरटांड़ क्षेत्र में हाथी का आतंक, कई गांवों में तोड़फोड़ से दहशत

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 11:40 PM

विज्ञापन

Giridih News :टुंडी इलाके के रास्ते पीरटांड़ क्षेत्र में पहुंचा एक हाथी ने एक बार फिर भारी उत्पात मचाया है. हाथी ने पालगंज पंचायत के कोयवाटांड़, तिवारी टोला और नारायणपुर गांव में जमकर तोड़फोड़ की है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

टुंडी इलाके के रास्ते पीरटांड़ क्षेत्र में पहुंचा एक हाथी ने एक बार फिर भारी उत्पात मचाया है. हाथी ने पालगंज पंचायत के कोयवाटांड़, तिवारी टोला और नारायणपुर गांव में जमकर तोड़फोड़ की है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार हाथी ने कोयवाटांड़ गांव में श्यामलाल ठाकुर के घर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.

दोबारा बनाया घर को निशाना

गौरतलब है कि इसी घर को करीब एक माह पूर्व भी हाथियों ने तोड़ा था, लेकिन शनिवार की रात हाथी ने दुबारा उसी घर को निशाना बनाया. घर में रखे अनाज, बर्तन और अन्य घरेलू सामान को भी हाथी ने नष्ट कर दिया. इसके अलावा नारायणपुर मोड़ पर होरिल दास की दुकान को भी हाथी ने तोड़ दिया, जिससे दुकान में रखा सामान बर्बाद हो गया. वहीं पालगंज के तिवारी टोला में भी एक घर को क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना है. घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है. लोग रातभर जागकर किसी तरह जान बचाने को मजबूर हैं. हाथी की आवाज सुनते ही लोग अपने घर को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola