गिरिडीह में रंगदारी वसूली की तैयारी कर रहा था अमन साहू, अब हार्डकोर अपराधियों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती

गैंगस्टर अमन साहू
Aman Sahu News: झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू जेल में भी ऐश-ओ-आराम की जिंदगी चाहता था. वह चाहता था कि सब कुछ उसकी मर्जी से चले. गिरिडीह जेल में जब-जब आया, उसने अधिकारियों की नाक में दम कर दिया. उसके कारनामों और क्या थी उसकी भविष्य की योजना, पढ़ें विस्तार से.
Aman Sahu News| गिरिडीह, राकेश सिन्हा : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव उर्फ अमन साहू 2-2 बार गिरिडीह जेल में बंद रहा. जब वह गिरिडीह केंद्रीय कारा में बंद था, तो जेल के अंदर और जेल के बाहर के अपराधियों से संपर्क बनाकर अपने गैंग का विस्तार करने में लगा रहता था. पहली बार उसे 13 अप्रैल, 2022 को गिरिडीह जेल लाया गया था. उस दौरान उसने जेल के ही कुछ अपराधियों से मिलकर जेलर की हत्या की साजिश रच डाली थी. इसी उद्देश्य से उसने जेलर प्रमोद कुमार पर हमला भी करवाया था, लेकिन प्रमोद कुमार बाल-बाल बच गये थे.
औद्योगिक क्षेत्र में रंगदारी वसूली की तैयारी कर रहा था अमन साहू
गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र में वह दहशत फैलाकर रंगदारी वसूली की पृष्ठभूमि तैयार कर रहा था. एक ओर जेल अधिकारियों को धमकी देकर लोगों में दहशत फैला रहा था, तो दूसरी ओर जेल के बाहर आपराधिक वारदात को अंजाम देकरक लोगों में भय का माहौल कायम कर रहा था.
अमन साहू गिरोह में हैं कई हार्डकोर अपराधी
कई राज्यों की पुलिस की नाक में दम कर देने वाला अमन साहू मारा तो गया, लेकिन अब भी इस गिरोह के कई सदस्य जेल के बाहर हैं. इसमें से कई हार्डकोर अपराधी हैं, जो अमन साहू की जगह लेना चाहेंगे. अमन का करीबी मयंक भी सरगना बनने की फिराक में है. गिरोह के हार्डकोर सदस्यों को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए अब बड़ी चुनौती होगी.
प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न
जेल सुपरिटेंडेंट हिमानी प्रिया को जान मारने की दी थी धमकी
जेल सुपरिटेंडेंट हिमानी प्रिया और उनके परिजनों को जान मारने की धमकी अमन साहू ने दी थी. वह जेल मैनुअल से इतर सुविधाएं चाहता था. वर्ष 2022 में भी जेल सुपरिटेंडेंट अनिमेष चौधरी और जेलर प्रमोद कुमार को न सिर्फ जान से मारने की धमकी दी थी, बल्कि जेल सुपर अनिमेष चौधरी से 2 करोड़ रुपए की रंगदारी भी मांगी थी. जेल में अपना दबदबा कायम करने के लिए उसने जेलर पर हमला करवाया था. इसके बाद उसे अन्य जेल में शिफ्ट कर दिया गया.
हिमानी प्रिया की ससुराल की अमन साहू ने करवायी थी रेकी
20 जून, 2024 को उसे एक बार फिर गिरिडीह केंद्रीय कारा लाया गया. इस बार भी उसने प्रतिबंधित सुविधाएं हासिल करने के लिए जेल सुपरिटेंडेंट हिमानी प्रिया को न सिर्फ धमकी दी, बल्कि उनके परिवार पर हमला करने के लिए देवघर स्थित उनकी ससुराल की रेकी भी करवायी. उसकी इन गतिविधियों से जेल की सुरक्षा पर ही सवाल खड़े हो गये थे. अंतत: जेल सुपरिटेंडेंट समेत गिरिडीह के डीसी और गिरिडीह के एसपी ने अमन साहू को दूसरे जेल में शिफ्ट करने का आग्रह वरीय अधिकारियों से किया. इसके बाद उसे 21 जुलाई को चाईबासा जेल में शिफ्ट कर दिया गया. यह गिरोह झारखंड के साथ-साथ बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकार के लिए सिरदर्द बन गया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जेल के अंदर लग्जरी जीवन जीना चाहता था अमन साहू
कुख्यात अमन साहू जेल में बंद रहने के बाद भी लग्जरी जीवन जीना चाहता था. यही कारण है कि वह जिस जेल में बंद रहता था, वहां के अधिकारियों को डराने-धमका में कोई कसर नहीं छोड़ता था. वह चाहता था कि जेल के अंदर वह अन्य कैदियों के संपर्क में रहे. इतना ही नहीं, जेल के अंदर गांजा और मोबाइल की भी सुविधा चाहता था. इसके लिए उसने कई बार गिरिडीह जेल के सुपरिटेंडेंट से बात की थी.
जेल के अंदर खाता था ड्राइ फ्रूट्स
जेल के अंदर वह नॉन-वेज के साथ-साथ ड्राइ फ्रूट्स खाना पसंद करता था. बाहर से सूखा भोजन के अलावे अन्य भोजन की अनुमति नहीं थी. इसी कारण वह जेल में बना नॉन-वेज तो खाता था, लेकिन बाहर से उसे ड्राइ फ्रूट्स भेजे जाते थे. रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत मतवे गांव का रहने वाला अमन साहू निरंजन साव का बेटा था. उससे मिलने के लिए गिरिडीह जेल में उसकी मां और उसके भाई आया करते थे. उसकी मां ने भी गिरिडीह जेल सुपरिटेंडेंट से आग्रह किया था कि उसके बेटे को घर का भोजन खाने की अनुमति दी जाये. जेल मैनुअल के अनुसार, उसे सिर्फ सूखा भोजन देने की अनुमति मिली. उसकी मां प्राय: बिस्किट और ड्राइ फ्रूट्स पहुंचाती थी.
सोने के जेवर का शौकीन था अमन
कुख्यात अमन गहनों के जेवर के साथ-साथ चप्पल और जूतों का भी शौकीन था. सोने के जेवर पहना करता था. 20 जून, 2024 को गिरिडीह जेल आया था, तो उसने गले में मोटी सोने का चेन, सोने की अंगूठियां, प्लेटिनम का ब्रेसलेट आदि पहन रखा था. उसने करीब 20 लाख रुपए से भी अधिक के जेवर पहन रखे थे. हालांकि, जेल प्रशासन ने उसे गहने पहनकर अंदर जाने की इजाजत नहीं दी. गिरिडीह जेल में शिफ्टिंग के समय वह 6 जोड़ी चप्पल और जूते साथ लाया था. उसे सिर्फ दो जोड़ी चप्पल और 2 बाल्टी जेल के अंदर ले जाने की इजाजत मिली. वह 8 बाल्टियां जेल के अंदर ले जाना चाहता था. जब वह गिरिडीह जेल में बंद था, तब सेल के अंदर उसे एक टिफिन दी गयी थी, लेकिन वह बार-बार चार लेयर वाले हॉट-पॉट की मांग करता था.
झारखंड की भौगोलिक बनावट का अध्ययन करता था अमन साहू
गिरिडीह जेल में वह अखबारों के साथ-साथ किताबों की भी मांग करता था. उसे जेल के अंदर 2 अखबार मिलते थे. वह लाइब्रेरी से वैसी किताबें लेकर उसका अध्ययन करता था, जिससे झारखंड की भौगोलिक स्थितियों के बारे में जान सके. जेल में रहने के बाद भी वह बाहर की खबरों पर नजर बनाये रखता था. इसलिए वह सभी अखबारों की मांग करता था.
आखिरकार आतंक का अंत हुआ : हिमानी प्रिया
जेल सुपरिटेंडेंट हिमानी प्रिया ने कहा है कि आखिरकार आतंक का अंत हुआ. हिमानी प्रिया कहती हैं कि न सिर्फ उन्हें जान मारने की धमकी दी गयी थी, बल्कि उनके परिवार पर हमले की कोशिश भी की गयी थी. उन्होंने कहा कि जेल के अंदर अमन साहू को प्रतिबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मयंक सिंह ने उन्हें फोन पर धमकी दी थी. तब उन्होंने कहा था कि अमन साहू को संदेश दे दें कि यदि वह किसी भी तरह की हरकत करता है, तो अमन साहू को अमन सिंह बनने में देर नहीं लगेगी. अमन सिंह भी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था. अमन साहू की मुठभेड़ में मौत के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया थी, ‘इस खबर को सुनकर बेहद तसल्ली हुई.’
इसे भी पढ़ें
Aman Sahu Encounter: मोबाइल दुकान चलाने वाला अमन साहू कैसे बन गया झारखंड का सबसे बड़ा गैंगस्टर
डीएसपी पीके सिंह ने गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर, ऐसा है उनका रिकॉर्ड
केस में फंसाने की धमकी देकर 10000 रुपए रिश्वत ले रहे थे एएसआई अजय प्रसाद, एसीबी ने किया गिरफ्तार
Holi 2025: झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन ने खेली ऐसी होली, शरमायीं कल्पना सोरेन, देखें PHOTOS
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




