Giridih News :चाकू युवक पर किया हमला, हालत गंभीर

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेंट्रलपिट में आपसी विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू और नकली पंच से जानलेवा हमला किया गया. घायल युवक का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है. इस मामले को लेकर पीड़ित राजेश दास ने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

राजेश ने कहा कि शनिवार की रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर के बाहर परिजनों के साथ बातचीत कर रहा था. इसी दौरान सेंट्रलपिट के कुछ युवक वहां पहुंचे और कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि उक्त युवकों ने अपनी जेब से चाकू निकालकर वार कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट लगी. इसके बाद रंजीत यादव ने नकली पंच से वार कर उनके ठुड्डी पर चोट पहुंचायी. दोनों ने मिलकर लात-घूसों और पत्थर से भी हमला किया. हमले में राजेश का दाहिना भी जख्मी हो गया.

शोरगुल पहुंचे युवक, घायल को ले गये अस्पताल

घटना के दौरान शोरगुल सुनकर पीड़ित का भाई और स्थानीय लोग बीच-बचाव करने पहुंचे. उस वक्त भी आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी कि यदि उनके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया तो अगली बार जान से मार देंगे. हमले के बाद परिजन घायल को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. इलाजरत रहने के कारण राजेश ने देर से थाना में आवेदन दिया है. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola