Giridih News :युवाओं की टोली ने की सड़क की मरम्मत

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया रेलवे स्टेशन के समीप सड़क पिछले कई माह से सड़क जर्जर हो चुकी थी. युवाओं की टोली ने इसकी मरम्मत की.

विज्ञापन

सड़क जर्जर होने के कारण आये दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही थीं. इसके अलावा जाम की समस्या भी बनी रहती थी. स्थानीय लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभाग के अधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान करने की मांग की. लेकिन कोई पहल नहीं हुआ. रविवार को पचंबा के बढ़ईटोला और हंडाडीह के युवकों ने खुद से सड़क मरम्मति करने का बीड़ा उठाया और अपने पॉकेट खर्च से सभी युवाओं ने मिलकर पहले ट्रैक्टर भाड़े पर मंगाया और सभी युवक हाथों में कुदारी लेकर सड़क मरम्मत करने में जुट गए और सड़क की मरम्मत की. मौक़े पर बबलू राणा, अमित राणा, मुकेश राणा, तुलसी राणा सहित कई लोग मौजद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola