Giridih News :आकर्षक झांकी के साथ निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :कलश स्थापना के साथ सोमवार से शारदीय नवरात्र अनुष्ठान शुरू हो गया. ढोल -नगाड़े, गाजे -बाजे तथा मां दुर्गा की आकर्षक झांकी के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. यात्रा में शामिल सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे माता का जयकारे लगाते हुए चल रहे थे.

विज्ञापन

यात्रा राजधनवार सार्वजनिक दुर्गा मंडप प्रांगण से निकल पूरे बाजार का भ्रमण कर राजघाट राजा नदी पहुंची. यहां पंडित धर्मेंद्र शास्त्री व उपेंद्र शास्त्री ने विधि-विधान पूजा कराते हुए कलश में जल भरवाया. कलश में जल भरने के बाद श्रद्धालु दुर्गा मंडप पहुंचे, जहां इसे स्थापित किया गया. कलश स्थापना के साथ ही पूजा शुरू हो गयी. धर्मेंद्र शास्त्री ने कहा कि शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गयी. माता के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा की गयी.

यात्रा में ये हुए शामिल

यात्रा में मुख्य यजमान किशोरी लाल चौरसिया, पूजा समिति अध्यक्ष अमित कुमार, उपाध्यक्ष महेन्द्र स्वर्णकार, सचिव संतोष साहू, उपसचिव अमर कुमार, कोषाध्यक्ष सचिन साहू, विजय कसेरा, शंभु रजक, दीपक सिन्हा, दीपक लहकार, वासुदेव साव, रोशन कुमार, संतोष कुमार, निखिल कुमार, संजय कुमार, रोबिन कुमार, प्रवीण कुमार, गौतम कुमार, अमित कुमार, अजीत साहू, सूरज कुमार, सोनी देवी, सुजाता देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, रेणू देवी, सीमा कुमारी, पूनम कुमारी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola