Giridih News :गैस लीकेज से घर में लगी आग, नकदी समेत पांच लाख की संपत्ति जली

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :भरकट्टा ओपी क्षेत्र के द्वारपहरी गांव के एक घर में गैस लीक होने से 40 हजार नकदी समेत पांच लाख रुपये की संपत्ति जल गयी. बिरनी के सीओ का कहना है कि आवेदन मिलने पर जांच के बाद मुआ‍वजा के लिए वरीय अधिकारियों को लिखा जायेगा.

विज्ञापन

भुक्तभोगी सुनील मंडल की पत्नी व बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण जुटे. कुएं में पंप लगाकर तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. घटना मंगलवार शाम सात बजे की है. सीओ संदीप मधेशिया ने कहा कि आवेदन मिलने पर जांच करा मुआवजा के लिए वरीय पदाधिकारी को लिखा जायेगा. सुनील मंडल की पत्नी कौशल्या देवी ने बताया कि घर में रंग-रोगन का काम चल रहा था. वह गैस पर खाना बना रही थी. अचानक गैस लीक होने से पूरे घर में आग लग गयी. कौशल्या व उसके बच्चों ने हो-हल्ला किया, तो ग्रामीण आग बुझाने दौड़े.

आवेदन मिलने पर दर्ज होगा सनहा : थाना प्रभारी

हादसे में घर में रखे 40 हजार रुपये नकद, सोना-चांदी के जेवरात, कांसा-पीतल के बर्तन, कीमती कपड़े, बैंक पासबुक, कई जरूरी कागजात व खाद्य सामग्री जलकर राख हो गये. जानकारी मिलने पर मुखिया सुनीता देवी, उनके पति बबलू मंडल, जेएलकेएम नेता अशोक मंडल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और प्रशासन से प्रावधान के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की पहल करने की बात कही. ओपी प्रभारी अमन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने पर सनहा दर्ज किया जायेगा. भुक्तभोगी ने बताया कि अवकाश के कारण अंचल कार्यालय बंद रहने से आवेदन नहीं दिया जा सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola