Giridih News :बराकर नदी किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बराकर नदी तट पर बुच्चादह के पास रविवार को एक क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव की पहचान नहीं हो सकी है.

विज्ञापन

ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बराकर नदी तट पर बुच्चादह के पास रविवार को एक क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना पर ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिरंजीवी सदल-बल बुच्चादह पहुंचे और कार्रवाई में जुट गये. थाना प्रभारी ने बताया कि बराकर नदी की तेज धारा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहकर नदी किनारे आ गया है. बराकर नदी का जलस्तर घटने पर शव दिखाई दिया. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची. कहा कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है. शव के कुछ हिस्से को मछलियों ने नोंच लिया है, जबकि उसका चेहरा भी काफी वीभत्स हो चुका है. इसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही है. बताया कि मृतक की अंगुली में एक अंगूठी है. पुलिस शव की पहचान व अन्य प्रक्रिया में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola