सिलेंडर में रिफिल के दौरान लगी आग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2017 8:36 AM
विज्ञापन
तिसरी चौक की घटना बड़ा हादसा टला पुलिस कर रही दुकानदार के पुत्र से पूछताछ तिसरी : तिसरी चौक पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया. यहां स्थित विजय बर्णवाल की दुकान में एक सिलेंडर रिफिल करने के दौरान आग लग गयी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने के बाद […]
विज्ञापन
तिसरी चौक की घटना बड़ा हादसा टला
पुलिस कर रही दुकानदार के पुत्र से पूछताछ
तिसरी : तिसरी चौक पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया. यहां स्थित विजय बर्णवाल की दुकान में एक सिलेंडर रिफिल करने के दौरान आग लग गयी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
आग लगने के बाद दुकानदार ने सिलेंडर को सड़क पर छोड़ दिया, जिससे एक घंटे तक अफरा-तफरी मची रही और आवागमन भी बाधित रहा. बाद में अग्नि शामक यंत्र से आग को बुझाया जा सका. सूचना मिलने के बाद पुलिस दुकानदार विजय बर्णवाल के पुत्र विकास को पूछताछ के लिए थाना लायी है. तिसरी चौक पर सिलेंडर में आग लगने की यह दूसरी घटना है. तिसरी चौक के दोनों किनारों में लगभग सौ दुकानें हैं. इस संबंध में थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. किस परिस्थिति में दुकानदार विजय बर्णवाल सिलेंडर में रिफिल कर रहा था. इसकी भी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










