‘500 शिक्षकों को मिलेगी कालबद्ध प्रोन्नति ’
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2016 6:53 AM
विज्ञापन
शिक्षा स्थापना समिति की बैठक 29 को गिरिडीह : डीसी उमाशंकर सिंह ने कहा है कि जिले के पांच सौ शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति का लाभ दिया जायेगा. इसके लिए 29 सितंबर को समाहरणालय में बैठक बुलायी गयी है. डीसी ने कहा कि योग्य शिक्षकों को विभिन्न ग्रेड में प्रोन्नति का लाभ दिया जायेगा. बैठक […]
विज्ञापन
शिक्षा स्थापना समिति की बैठक 29 को
गिरिडीह : डीसी उमाशंकर सिंह ने कहा है कि जिले के पांच सौ शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति का लाभ दिया जायेगा. इसके लिए 29 सितंबर को समाहरणालय में बैठक बुलायी गयी है. डीसी ने कहा कि योग्य शिक्षकों को विभिन्न ग्रेड में प्रोन्नति का लाभ दिया जायेगा. बैठक में डीडीसी, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीइओ व डीएसइ मौजूद रहेंगे. कहा कि शिक्षक सरकार के काम में सहयोग करें. शिक्षकों के हितों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. कहा कि शिक्षक प्रोन्नति मामले को वह स्वंय देख रहे हैं. कहीं कोई त्रुटि नहीं रह जाये, इसके लिए वे फाइल का अध्ययन कर रहे हैं जो लगभग पूरा हो चुका है.
शिक्षक व छात्र हित में है दिशा ऐप
डीसी ने कहा कि छात्र व शिक्षा के हित में ही दिशा कार्यक्रम चलाया जा रहा है. शिक्षकों को इस कार्यक्रम की सफलता के लिए काम करना चाहिये. यह शिक्षकों के लिए नयी जिम्मेदारी भी है. कहा कि शिक्षक किसी के बहकावे में नहीं आयें. उनकी अगर कोई समस्या या मांग है तो शिक्षक उनके समक्ष रख सकते हैं. उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










