जूनियर में रानी व सीनियर में प्रदीप अव्वल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2016 6:51 AM
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता मारवाड़ी महिला समिति की ओर मोहनपुर में चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन गिरिडीह : मारवाड़ी महिला समिति गिरिडीह शाखा की ओर से सोमवार को श्री दुर्गा माता शिशु विद्या मंदिर, मोहनपुर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 170 बच्चों ने भाग लिया. समिति की ओर से बच्चों को क्राफ्ट […]
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता
मारवाड़ी महिला समिति की ओर मोहनपुर में चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
गिरिडीह : मारवाड़ी महिला समिति गिरिडीह शाखा की ओर से सोमवार को श्री दुर्गा माता शिशु विद्या मंदिर, मोहनपुर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 170 बच्चों ने भाग लिया. समिति की ओर से बच्चों को क्राफ्ट पेपर और स्कैच पेन दिया गया. सीनियर ग्रुप के बच्चों को पतंग एवं जूनियर ग्रुप को तितली बनाने को कहा गया था.
जूनियर ग्रुप में पहले स्थान पर रानी कुमारी, दूसरे स्थान पर निशा कुमारी व तीसरे स्थान पर अलका कुमारी रही. सीनियर ग्रुप में प्रदीप टुडू प्रथम, अंकित चंद्रवंशी द्वितीय व सोनू कुमार शर्मा तृतीय स्थान पर रहे. इस दौरान 400 बच्चों के बीच गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र का भी जाप कराया गया. साथ ही माला डोकानिया के हाथों बच्चों के बीच केला और टॉफी का भी वितरण किया गया.समिति की सचिव तूलिका सरावगी ने बताया कि गायत्री मंत्र के जाप से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
विद्यालय समिति की अध्यक्ष शोभा सरावगी, सचिव तुलो राणा, प्रधानाध्यापक भास्कर मिश्र के समक्ष मारवाड़ी महिला समिति ने विद्यालय को एक जेरोक्स मशीन देने की भी घोषणा की. मौके पर सुमन गौरीसरिया, आभा खेतान, अंजू अग्रवाल, रानी केडिया, रीता सोंथालिया, रंजना बगेड़िया, मंजू बगेड़िया, माया बसवतिया, अरुणा खंडेलवाल, पुष्पा बसईवाला, कुसुम बसईवाला, पूनम वर्मा, दीपक, विकास, रूमा चक्रवर्ती, पार्वती देवी, पवन सिन्हा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










