बिरनी में मालवाहक-ऑटो की टक्कर में महिला की गयी जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2016 6:51 AM
विज्ञापन
सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग की घटना बिरनी/जमुआ/बेंगाबाद : बिरनी, जमुआ व बेंगाबाद में सोमवार को अलग-अलग हादसों में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि दो छात्रा और दो महिलाएं घायल हाे गयीं. सोमवार शाम चार बजे सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर डबरी पुल के पास मालवाहक ट्रक ने एक ऑटो को धक्का मार […]
विज्ञापन
सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग की घटना
बिरनी/जमुआ/बेंगाबाद : बिरनी, जमुआ व बेंगाबाद में सोमवार को अलग-अलग हादसों में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि दो छात्रा और दो महिलाएं घायल हाे गयीं. सोमवार शाम चार बजे सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर डबरी पुल के पास मालवाहक ट्रक ने एक ऑटो को धक्का मार दिया. ऑटो सवार बिरनी के रुपायडीह निवासी कौशल्या देवी की मौत हो गयी. वहीं प्लस टू उवि पलौंजिया की कक्षा दस की छात्रा राजधनवार (सखेटांड़) निवासी गुड़िया कुमारी व कक्षा नौ की छात्रा शबाना परवीण के अलावा चुंजखो की मफिदा खातून व एक अन्य महिला घायल हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी नवलकिशोर प्रसाद, एसआइ आरबी पासवान, शमशेर आलम घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया.
नशे में धुत था चालक
ग्रामीणों के अनुसार जिस ट्रक ने ऑटो को धक्का मारा उसका चालक नशे में धुत था. घटना के बाद गिट्टी लदे ट्रक को लेकर चालक घटनास्थल से फरार हो गया, लेकिन नवादा गांव के पास ट्रक खेत में जा फंसा. बाद में चालक व ट्रक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. थाना प्रभारी श्री प्रसाद ने बताया कि ऑटो और ट्रक को जब्त कर लिया गया है, जबकि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










