ट्रेन नहीं रोकने पर दी धमकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2016 8:01 AM

विज्ञापन

ठहराव नहीं होने पर सिजुआ में ट्रेन नहीं रोकी तो चालक और सहचालक को पीटने की धमकी दी गयी. इसके बाद गिरिडीह-मधुपुर पैसेंजर ट्रेन सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. रेल एसपी असिम विक्रांत मिंज भी गिरिडीह पहुंचे और घटना की जानकारी ली. रेल पीपी गिरिडीह के प्रभारी डीए किरो को जरूरी निर्देश दिये. गिरिडीह : […]

विज्ञापन
ठहराव नहीं होने पर सिजुआ में ट्रेन नहीं रोकी तो चालक और सहचालक को पीटने की धमकी दी गयी. इसके बाद गिरिडीह-मधुपुर पैसेंजर ट्रेन सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. रेल एसपी असिम विक्रांत मिंज भी गिरिडीह पहुंचे और घटना की जानकारी ली. रेल पीपी गिरिडीह के प्रभारी डीए किरो को जरूरी निर्देश दिये.
गिरिडीह : मधुपुर से सुबह की ट्रेन को लेकर चालक ब्रजेश कुमार गिरिडीह की ओर आ रहे थे. करीब 8.30 बजे सिजुआ (गांडेय थाना क्षेत्र) के पास ट्रेन नहीं रुकी तो कुछ यात्रियों ने चालक गया निवासी ब्रजेश व सह चालक पटना निवासी रवि कुमार को पीटने की धमकी दी. गिरिडीह रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद चालक ब्रजेश ने सुबह नौ बजे एक मेमो जीआरपी, आरपीएफ व रेलवे प्रबंधन को दिया.
चेन पुलिंग कर रोकते हैं ट्रेन : मंगलवार की दोपहर लगभग एक बजे रेल एसपी असिम विक्रांत मिंज गिरिडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे. श्री मिंज ने गिरिडीह के एसपी एबी वारियर से फोन से पर बात कीऔर ट्रेन की सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया. श्री मिंज ने बताया कि सिजुआ में हाल्ट नहीं है और वहां पर आये दिन चेन खींच कर ट्रेन को रोककर यात्री उतरा करते हैं.
मंगलवार को ट्रेन के चालक ने जब सिजुआ में ट्रेन को नहीं रोका तो ट्रेन पर सवार कुछ यात्रियों ने चालक व सह चालक को पीटने की धमकी दी. इस घटना के बाद ट्रेन की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और ट्रेन में रेल पुलिस के पदाधिकारी व जवानों को साथ में जाने का निर्देश दिया गया है. वहीं बेंगाबाद व गांडेय पुलिस भी ट्रेन के जाने के समय गश्त करेगी. उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार समझौता नहीं किया जायेगा. धमकी देनेवाले की पहचान करायी जा रही है.
सुरक्षा के साथ भेजी गयी ट्रेन
धमकी की जानकारी मिलते ही गिरिडीह रेल पीपी के प्रभारी डीए किरो ने रेल एसपी असिम विक्रांत मिंज को अवगत कराया. जब सुबह 9.15 में ट्रेन जब गिरिडीह रेलवे स्टेशन से वापस मधुपुर को रवाना हुई तो ट्रेन के इंजन में चालक व सहचालक की सुरक्षा के लिये रेल पीपी प्रभारी श्री किरो व सुरक्षा जवान हरेंद्र सिंह भी साथ में मधुपुर गये. श्री किरो ने बताया कि सिजुआ के पास काफी संख्या में लोग खड़े थे जो ट्रेन को रुकने का इशारा कर रहे थे.
पहले भी हो चुकी है मारपीट
इधर बताया जाता है कि ट्रेन के चालक को सिजुआ में धमकी मिलने व मारपीट करने की घटना नयी नहीं है. दो माह पूर्व भी सिजुआ में ट्रेन नहीं रोकने पर एक चालक की पिटाई कर दी गयी थी. बताया गया कि सिजुआ में ट्रेन के ठहराव की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन अभी तक यहां पर हाॅल्ट का निर्माण नहीं किया गया है. ऐसे में सिजुआ में आये दिन चेन पुलिंग कर ट्रेन को यात्री रोक देते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola