बगोदर : शराब दुकान में लूटपाट, बोतलें व पाउच नष्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2016 8:24 AM
विज्ञापन
बगोदर : रविवार को बगोदर प्रखंड के ओरा में शराब बंदी अभियान के दौरान कंपोजिट शराब दुकान में लूटपाट और शराब की बोतलें नष्ट की गयीं. लाइसेंसी शराब दुकान के कर्मचारी नीलेश सिंह, खेमलाल महतो ने यह आरोप लगाते हुए बगोदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है़ एक पंसस समेत 80 […]
विज्ञापन
बगोदर : रविवार को बगोदर प्रखंड के ओरा में शराब बंदी अभियान के दौरान कंपोजिट शराब दुकान में लूटपाट और शराब की बोतलें नष्ट की गयीं. लाइसेंसी शराब दुकान के कर्मचारी नीलेश सिंह, खेमलाल महतो ने यह आरोप लगाते हुए बगोदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है़ एक पंसस समेत 80 लोगों पर आरोप लगाया है. इस बाबत बगोदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह बताया कि आवेदन मिला है, जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.
थाना में दिये आवेदन में लिखा है कि रविवार की शाम 5.30 बजे आरोपित उसकी दुकान के काउंटर पर आये और जबरन शराब की बोतल व देसी शराब के पाउच रोड पर फेंक दिये. नीलेश सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि दुकान में मिलान करने पर 37 बोरा पाउच, प्रति बोरा 200 पीस, आरएस 11 बोतल, ब्लेंडर प्राइड 15 बोतल, ओसी ब्लू 25 बोतल, नगदी 42 हजार रुपये लूट लिये़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










