रिवॉल्वर का भय दिखा नगदी व बाइक लूटी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2016 8:24 AM
विज्ञापन
बेंगाबाद : महेशमुंडा- गिरिडीह मुख्य मार्ग के झरहा नाला के पास बीती रात अपराधियों ने गिरिडीह से लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को रोक कर नगदी, मोबाइल व बाइक लूट ली. इसके बाद सभी अपराधी फरार हो गये. मंगलवार की रात को लगभग सवा आठ बजे मदन साव व रमेश मंडल गिरिडीह बाजार समिति […]
विज्ञापन
बेंगाबाद : महेशमुंडा- गिरिडीह मुख्य मार्ग के झरहा नाला के पास बीती रात अपराधियों ने गिरिडीह से लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को रोक कर नगदी, मोबाइल व बाइक लूट ली. इसके बाद सभी अपराधी फरार हो गये. मंगलवार की रात को लगभग सवा आठ बजे मदन साव व रमेश मंडल गिरिडीह बाजार समिति से सुपर स्पलेंडर बाइक (जेएच 11 जी-1331) से अपने घर बरियारपुर लौट रहे थे. इस क्रम में झरहा नाला के पास पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और रिवाल्वर का भय दिखाकर छिनतई की.
पीड़ित मदन साव ने बताया कि अपराधियों की संख्या तीन थी. तीनों अपराधी अचानक बीच सड़क पर आ गये और बाइक रोक दी. एक अपराधी ने उनकी कनपटी पर रिवाल्वर सटा दिया और उनके पास रखे 20 हजार नकद, मोबाइल छीन लिया. उनके साथ मारपीट कर मोटरसाइकिल भी छीन ली. अपराधियों ने इस दौरान हवाई फायरिंग भी की. सूचना पाकर बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि मामला पुरानी रंजिश का है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










