जेसीबी से तालाब की खुदाई का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2016 9:08 AM

विज्ञापन

बिरनी : बिरनी प्रखंड अंतर्गत पथलडीहा के ग्रामीणों ने गांव में मनरेगा योजना से बन रहे तालाब की खुदाई जेसीबी से करने का आरोप लगाया है. ग्रामीण सुधीर साव, सुधीर सिंह, राजू साव, सुनील सिंह, प्रकाश सिंह, मंजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे उक्त तालाब की खुदाई जेसीबी से करायी […]

विज्ञापन
बिरनी : बिरनी प्रखंड अंतर्गत पथलडीहा के ग्रामीणों ने गांव में मनरेगा योजना से बन रहे तालाब की खुदाई जेसीबी से करने का आरोप लगाया है. ग्रामीण सुधीर साव, सुधीर सिंह, राजू साव, सुनील सिंह, प्रकाश सिंह, मंजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे उक्त तालाब की खुदाई जेसीबी से करायी जा रही थी. इसकी शिकायत डीडीसी से की गयी है.
युवकों ने जेसीबी से खुदाई का वीडियो बनाना शुरू किया तो चालक काम बीच में ही छोड़कर भाग गया. मनरेगा योजना के तहत 4.46 लाख की लागत से तालाब बनाया जा रहा है. इधर डीडीसी वीरेंद्र भूषण ने कहा कि वह जेसीबी से हो रहे कार्य की जांच करायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola