Giridh nesws :माइका लदा वाहन जब्त, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन

Giridh nesws :वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर तिसरी के सेवाढाब के पास से अवैध माइका लदे एक पिकअप वैन को जब्त करने में सफलता पायी. हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर पिकअप वैन का ड्राइवर भागने में सफल रहा.

विज्ञापन

गावां वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि तिसरी थाना क्षेत्र में फिर से माइका की तस्करी तिसरी की जा रही है. उनके आदेश पर वन कर्मियों ने गुरुवार की देर रात को यह कार्रवाई की गई. वन कर्मियों द्वारा जब्त की गयी माइका लोड गाड़ी तिसरी का ही है. तीन से अधिक वाहन तिसरी में माइका लेकर जाने की बात कही जा रही है.

पचरुखी और गड़कुरा गांव के जंगल से गाड़ी निकलने की थी सूचना

रेंजर को सूचना मिली थी कि माफिया तिसरी के पचरुखी और गड़कुरा गांव के जंगल से पिकअप वैन के माध्यम से माइका घंघरीकुरा के रास्ते से मसनोडीह व डोमचांच ले जा रहे हैं. इस सूचना के आधार पर रेंजर ने गावां के प्रभारी वनपाल राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम गठित की. टीम सूचना के आधार सेवाढाब पहुंची और मसनोडीह व डोमचांच जानेवाली सड़क पर गाड़ी का इंतजार करने लगी. इसी बीच अवैध माइका लोड पिकअप वैन डोमचांच की ओर जाते दिखी. वनकर्मियों ने उसे रोककर तलाशी ली. गाड़ी में कीमती माइका लदा मिला. इसके बाद वनकर्मी माइका लदी गाड़ी को जब्त कर गावां बीट ऑफिस ले गये. वन विभाग गाड़ी के मालिक और माइका तस्करों की पहचान की जा रही है.

क्या कहते हैं गावां वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी

गावां वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर माइका लोड एक पिकअप वैन को जब्त किया गया है. इसके पहले भी माइका तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है और आगे भी की जाएगी. किसी भी कीमत पर माइका का अवैध कारोबार नहीं करने दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि इस बार माइका तस्करी में संलिप्त तिसरी के सभी तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी और उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा. छापेमारी दल में प्रभारी वनपाल राजेंद्र प्रसाद, वन उप परिसर पदाधिकारी जिलाजीत कुमार, हीरालाल पंडित, सुरेश महतो समेत अन्य वनकर्मी शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola