सौ पेटी विदेशी शराब व वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2016 8:04 AM

विज्ञापन

जमुआ : जमुआ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहार भेजे जाने वाले विभिन्नकंपनियों की करीब 100 पेटी विदेशी शराब जब्त कर लिया है. वहीं वाहन के चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जमुआ थाना प्रभारी केदारनाथ प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की देर शाम जमुआ थाना के सअनि शैलेंद्र राम […]

विज्ञापन
जमुआ : जमुआ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहार भेजे जाने वाले विभिन्नकंपनियों की करीब 100 पेटी विदेशी शराब जब्त कर लिया है. वहीं वाहन के चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जमुआ थाना प्रभारी केदारनाथ प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की देर शाम जमुआ थाना के सअनि शैलेंद्र राम जवानों के साथ रेलवे ब्रिज के निकट वाहन जांच कर रहे थे. तभी पुलिस को सूचना मिली कि एक महेंद्रा (डीआई3200 जेएच 10एस/9235) वाहन में विदेशी शराब लेकर कोई व्यक्ति चितरडीह रोड से निकल रहा है. इसके बाद पुलिस हरकत में आयी और चेकिंग स्थल पर उक्त वाहन को रोका. पुलिस को देख चालक वाहन लेकर भागने लगा.
इस पर जवानों ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया. जब वाहन चालक से शराब के कागजात की मांग की गयी तो वह कागजात नहीं दिखा सका. चालक जमुआ के औरवाटांड़ निवासी मो़ हसीम पिता मो रसूल बताया जाता है. उसने बताया कि वाहन गांव के सुनील कुमार पिता सत्यनारायण लाल का है. वाहन मालिक ने उसे शराब बिहार ले जाने को कहा था. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है. इस संबंध में जमुआ थाना में कांड संख्या 85/16 के तहत केस दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola